कांकेर में पिकअप वाहन और ट्रैक्टर की टक्कर में एक महिला की मौत, 8 घायल

कांकेर । कांकेर जिले के अमोडा मार्ग में देर रात एक पिकअप वाहन और ट्रैक्टर की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई और 8 लोग घायल हो गए। यह हादसा करना गांव के पास हुआ जब पिकअप वाहन में 25 ग्रामीण नहावन कार्यक्रम से लौट रहे थे।

पुलिस के अनुसार, पिकअप वाहन में सवार ग्रामीण अमोडा में नहावन कार्यक्रम से गौरगांव वापस लौट रहे थे। इसी बीच करना गांव के पास एक खड़ी ट्रैक्टर से पिकअप टकरा गई। जिससे मौके पर ही एक महिला की मौत हो गई और 8 ग्रामीण घायल हो गए।

घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *