
भिलाई । भिलाई के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में तेलहा नाला के पास दो गुटों में जमकर झगड़ा हुआ। झगड़े के बीच एक युवक ने नाबालिग पर कटर से सिर, गले और जांघ में 3-4 वार किया। नाबालिग शेख अखिल को गंभीर हालत में लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला में भर्ती कराया गया है।
शेख अखिल ने बताया कि वह गुरु घासीदास जयंती के कार्यक्रम में शामिल होने गया था, जहां शेखर ने उसके साथ झगड़ा किया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि शेखर ने कटर निकालकर शेख अखिल पर हमला कर दिया।
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी शेखर अपने दोस्तों के साथ भाग गया। शेख अखिल के दोस्तों ने डायल 112 को फोन किया और उसे अस्पताल पहुंचाया गया। उसकी हालत अब खतरे से बाहर है। खुर्सीपार पुलिस मामले की जांच कर रही है।