
रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन गुरुवार को कार्यवाही जारी है। विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान अस्पतालों में फायर सेफ्टी का मुद्दा गूंजा। बीजेपी विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा कि मार्केट में फायर ऑडिट के सर्टिफिकेट 2 हजार रुपए में बिक रहे हैं।
धर्मजीत सिंह ने पूछा कि फायर सेफ्टी के लिए क्या प्रावधान हैं? कब-कब फायर सेफ्टी का ऑडिट कराया गया? स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने फायर सेफ्टी की जानकारी देते हुए कहा कि 30 बिस्तर अधिक और 9 मीटर ऊंचे अस्पतालों में फायर सेफ्टी अनिवार्य है। समय-समय पर फायर सेफ्टी का ऑडिट कराया जाता है। लापरवाही पाए जाने पर जुर्माने का भी प्रावधान है।