
रायपुर । छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बड़ी रेड की है। यह रेड नक्सलियों के फंडिंग को लेकर की गई है। बताया जा रहा है कि कल भी चारों राज्यों में कुल 17 जगहों पर छापेमारी की गई थी।
इस छापेमारी में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और सामग्री बरामद हुई है। इसमें 315 राइफल, 11 जिंदा कारतूस, 3 खाली कारतूस, मोबाइल फोन, पेन ड्राइव, मेमोरी कार्ड समेत कई डिजिटल उपकरण शामिल हैं। इसके अलावा, हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाला सामान और उपकरण भी मिले हैं।
इस मामले में एक कार और करीब 14 लाख रुपए नकद भी जब्त किए गए हैं। यह मामला नागालैंड और पूर्वोत्तर राज्यों से प्रतिबंधित हथियारों की तस्करी से जुड़ा है। बिहार को इन हथियारों की तस्करी के लिए ट्रांजिट रूट और डेस्टिनेशन दोनों के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था।