
रायपुर । कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. शाहिद अली की सेवा समाप्त कर दी गई है। उच्चतम न्यायालय के निर्णय के आधार पर विश्वविद्यालय ने यह आदेश जारी किया है। डॉ. शाहिद अली जनसंचार विभाग के अध्यक्ष थे। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के परिपालन में 2024 में दायर याचिका क्रमांक एसएलपी 10563 के खारिज होने पर विश्वविद्यालय ने सेवा समाप्ति का आदेश जारी कर दिया है। बता दें कि डॉ. शाहिद अली का स्टे सुप्रीम कोर्ट ने 27 नवंबर 2024 को हटा दिया था।