नोएडा में अनोखी सजा: सीईओ ने कर्मचारियों को खड़े होकर काम करने का दिया निर्देश

नोएडा । उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक अनोखा मामला सामने आया है। नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम ने कर्मचारियों की लापरवाही पर कड़ा एक्शन लेते हुए आवासीय भूखंड विभाग के स्टाफ को आधे घंटे तक खड़े होकर काम करने का निर्देश दिया। यह निर्देश तब दिया गया जब एक बुजुर्ग दंपती अपनी समस्या के समाधान के लिए प्राधिकरण के आवासीय भूखंड विभाग पहुंचे, लेकिन घंटों इंतजार के बावजूद उनका काम नहीं हो सका।

सीईओ ने अपने ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरे की स्क्रीन पर बुजुर्ग दंपती को काफी देर तक खड़े देखा तो तुरंत आवासीय भूखंड विभाग को निर्देश दिया कि उनकी समस्या का समाधान किया जाए। लेकिन उसके बावजूद 15-20 मिनट बाद जब सीईओ ने फिर से सीसीटीवी पर नज़र डाली तो बुजुर्ग दंपति तब भी खड़े दिखे। इस पर नाराज सीईओ आवासीय विभाग पहुंचे और कर्मचारियों की लापरवाही पर कड़ी फटकार लगाई। सीईओ ने कर्मचारियों को कहा, ”जब आप खड़े होकर काम करेंगे तभी बुजुर्गों की परेशानी को समझ पाएंगे।” इसके बाद उन्होंने सभी कर्मचारियों को आधे घंटे तक खड़े होकर काम करने का निर्देश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *