
रायपुर । रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र के भाठागांव स्थित बस स्टैंड में दो युवकों के बीच बस में सवारी बैठाने को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने बैजनाथपारा से अपने साथियों को बुलाकर रोशन नामक एक हॉकर को चाकू मार दिया। जिससे युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गये। पुलिस ने मामले की जांच में जुटी और फरार आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर घटना की जांच में जुट गई। फिलहाल आरोपी फरार चल रहा है।