
दुर्ग । दुर्ग के धनोरा में आज निःशुल्क कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यशाला भारतीय गुणवत्ता परिषद् एवं भारतीय श्रम सहकारी समिति नई दिल्ली के सहयोग से अथर्व महाविद्यालय धनोरा के सभागार में आयोजित की जाएगी।
इस कार्यशाला में प्रदेश भर से युवक भाग लेकर लघु मध्यम और सूक्ष्म उद्योगों संदर्भ में विस्तृत जानकारी प्रदान करेंगे। ऑनलाइन वीडियो के माध्यम से जारी किया जाएगा और इसमें वर्चुअली पीएम मोदी भी शामिल होंगे।