कोरिया में बड़ी कार्रवाई: सरकारी पट्टे की जमीन की चौहद्दी में कूटरचना करने वाली पटवारी रानू कुर्रे को निलंबित किया गया

कोरिया । कोरिया में बड़ी कार्रवाई: सरकारी पट्टे की जमीन की चौहद्दी में कूटरचना करने वाली पटवारी रानू कुर्रे को निलंबित कर दिया गया है। पटवारी रानू ने उच्च अधिकारियों से भी जानकारी छुपाई थी। जांच में मामला सही पाए जाने पर निलंबन की कार्यवाही की गई है। इसके अलावा विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं।

ग्राम मुरमाए तहसील पटना में शासकीय पट्टे की भूमि से संबंधित दस्तावेज में कूटरचना कर बैनामा रजिस्ट्री कराई गई थी। जांच में यह पाया गया कि शासकीय पट्टे से मिली भूमि खसरा नंबर 432/2 की विक्रय अनुमति के लिए चौहद्दी में अतिरिक्त लेखन किया गया था।

पटवारी रानू को इस कूटरचना की जानकारी होने के बावजूद न प्राथमिकी दर्ज कराई गई और न ही मामले को उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाया गया। महिला पटवारी के कृत्य को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियमए 1965 के नियम 3 का उल्लंघन मान मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *