बीजापुर में नक्सली हमला, भाजपा नेता मंडोराम की हत्या

बीजापुर । बीजापुर जिले के फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के सोमनपल्ली गांव में नक्सलियों ने भाजपा नेता मंडोराम की हत्या कर दी। यह घटना बीती रात हुई, जब कुछ नक्सली मंडोराम के घर में घुसकर धारदार हथियारों से हमला किया।

इस घटना के साथ ही, पिछले सप्ताह भर में भाजपा से जुड़े तीन नेताओं की नक्सली हत्या हो चुकी है, जिनमें दो पूर्व सरपंच भी शामिल हैं। नक्सलियों ने इन नेताओं पर भाजपा के लिए काम करने और पुलिस के लिए मुखबिरी करने के आरोप लगाए हैं।

पुलिस ने बताया कि नक्सली हमले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश शुरू कर दी है।

इस घटना के बाद से इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है और पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है। भाजपा नेताओं ने नक्सली हमले की निंदा की है और पुलिस से नक्सलियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *