
कोरबा । छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक सनकी बॉयफ्रेंड ने अपने दोस्त के साथ मिलकर पति-पत्नी को मार डाला। आरोपी का शादीशुदा औरत से अफेयर था। महिला के पति ने संबंध बनाते देख लिया था, जिसके बाद आरोपी ने उसके पति के साथ महिला को भी मार दिया।
मामला सर्वमंगला चौकी के भिखारी डेरा का है, जहां वासुदेव यादव (66 साल) और उसकी पत्नी शांता बाई (64) की हत्या की गई है। पुलिस ने महिला के बॉयफ्रेंड के दोस्त शेख रमजान अली (42 साल) को अरेस्ट कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी कमल सतनामी (38 साल) फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।
हत्या की वारदात 3 दिसंबर की है, जब कमल सतनामी, दोस्त शेख रमजान अली और महिला का पति वासुदेव यादव के घर से कुछ दूरी पर शराब पी रहे थे। इसके बाद कमल सतनामी ने वासुदेव यादव को लात-घूंसों से पीट-पीटकर मार डाला और फिर महिला को भी मार डाला।
पुलिस ने आरोपी शेख रमजान अली को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी कमल सतनामी की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।