सक्ती में अनोखी शादी, 17 मिनट में पूरा हुआ विवाह, दहेज मुक्त विवाह का संदेश दिया गया

सक्ती । सक्ती में एक अनोखी शादी देखने को मिली, जहां 17 मिनट में ही विवाह की पूरी प्रक्रिया पूरी कर ली गई। यह शादी संत रामपाल जी महाराज के सानिध्य में हुई, जिसमें दहेज मुक्त विवाह का संदेश दिया गया।

इस शादी में डभरा निवासी मनहरण दास चंद्रा के साथ मालखरौदा निवासी पिंकी दासी चंद्रा का विवाह हुआ। यह विवाह पूरी तरह से दहेज मुक्त था, जिसमें कोई फिजूलखर्ची नहीं की गई। बिना किसी दिखावे और आडंबर के​ बिना पवित्रता और सादगी के साथ गुरुवाणी से सिर्फ 17 मिनट में विवाह कराया गया।

इस अवसर पर संत रामपाल जी महाराज ने अनुयायियों से दहेज, नशा और व्यभिचार मुक्त समाज बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमें अपने समाज को दहेज, नशा और व्यभिचार से मुक्त करने के लिए काम करना चाहिए।

इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में संत रामपाल जी महाराज के अनुयायी और सेवादार मौजूद रहे। यह कार्यक्रम सक्ती स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सामुदायिक भवन में आयोजित किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *