
भिलाई । छावनी थाना क्षेत्र में बीएलओ के साथ दुर्व्यवहार करने वाले जितेंद्र यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने बीएलओ के साथ दुर्व्यवहार किया था और इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। बीएलओ ने इसकी शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना छावनी क्षेत्र में बीएलओ के साथ की गई दुर्व्यवहार के संबंध में वीडियो वायरल हुआ था, जिस संबंध में बीएलओ द्वारा शिकायत आवेदन दिया गया था। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा संज्ञान में लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना छावनी के द्वारा आरोपी जितेंद्र यादव को तत्काल पकड़ा गया।
आरोपी जितेंद्र यादव पिता कमल यादव उम्र 24 वर्ष निवासी शीतला तालाब रावण भांठा वकील खान के मकान सुपेला भिलाई को पकड़कर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।