धान उठाव को लेकर प्रशासन सुस्त , क्षमता दो गुनी हो चुकी खरीदी

सत्येन्द्र बडघरे कवर्धा – जिले में इन दिनों सहकारी समितियो में किसानों के द्वारा लगातार धान बेचा जा रहा है, धान के बोरे समितियों में गंजे नजर आ रहे है परन्तु धान उठाव को लेकर प्रशासन गंभीर नजर नहीं आ रही है आलम यह है कि अगर उठाव में तेजी नहीं लाई गई तो समितियों में खरीदी भी बंद हो सकती है।

अगर बात जिले के गेंदपुर समिति की करे तो बफर लिमिट से लगभग तीन गुना खरीदी हो चुकी है और उठाव जीरो है कुछ ऐसा ही माहौल जिले के कोको केंद्र , मरका केंद्र , चचेड़ी केंद्र , दशरंगपुर केंद्र , उप केंद्र कोशमंदा, पानेका केंद्र , बीरकोना केंद्र , इंदौरी केंद्र , सहित अन्य कई समितियों के हालत उठाव को लेकर सुस्त दिखाई पड़ रहा है, किसानों के खून पसीने की कमाई पर शासन प्रशासन का इस तरह लापरवाही समझ से परे है चाहे जो भी हो परन्तु सेवा सहकारी समितियो के प्रबंधक धान उठाव नही होने से काफी चिंता में है अगर मौसम खराब हो और बरसात हो तो धान की सुरक्षा व्यवस्था भी समितियों में गड़बड़ा सकती है जिसकी जवाबदारी किसकी होगी यह भी एक बड़ा सवाल है, वही टी ओ जारी होने के हफ्तों बाद भी समितियों में गाड़ी नहीं पहुंचना भी बड़ा समस्या है हालांकि सभी केंद्र के निरक्षण के लिए अनेकों नोडल अधिकारियों को नियुक्त किया गया है परन्तु धान उठाव को लेकर कोई भी गंभीर नजर नहीं आ रहे है , अब देखना यह है कि प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री अपने गृह जिले के इस समस्या को लेकर कितना पहल करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *