
रायपुर । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 14 दिसंबर को छत्तीसगढ़ के बस्तर ओलंपिक्स के समापन समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया कि केंद्रीय मंत्री को आयोजन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।¹
मुख्यमंत्री साय ने नक्सली हमले में जवान के शहीद होने और भाजपा सरपंच को मारे जाने पर कहा कि मजबूती के साथ लड़ाई लड़ी जा रही है, जिसकी वजह से नक्सलियों में बौखलाहट है।
सरकार के गठन को 13 दिसंबर को एक साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सरकार के गठन को एक साल पूरे होंगे। जो काम जनता के लिए किए हैं, उसकी रिपोर्ट जनता को सौंपेंगे।