भिलाई में धारदार चाकू से हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

भिलाई । सुपेला पुलिस ने नेहरू भवन रोड सुपेला में धारदार चाकू से हमला करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी दिलबाग सिंह उर्फ टिकली और राहुल गौतम ने मोहम्मद शहबाज और उसके दोस्त पर हमला किया था।

मामला 2 नवंबर 2024 का है, जब मोहम्मद शहबाज सुबह टहल रहे थे। उसी समय दिलबाग सिंह और राहुल गौतम आए और गाली गलौज कर मारपीट करने लगे। जब मोहम्मद शहबाज भागने लगे, तो आरोपियों ने धारदार चाकू से वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। मोहम्मद शहबाज के दोस्त ने बीच बचाव करने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उसे भी चाकू से पीठ में वार कर दिया।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना जुर्म स्वीकार किया और घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू पुलिस को बरामद कराया। आरोपियों को न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया है।

आरोपियों की पहचान

  • दिलबाग सिंह उर्फ टिकली, पिता रंजीत सिंह संधू, उम्र 24 साल, निवासी पांच रास्ता सुपेला
  • राहुल गौतम, पिता उदय प्रकाश गौतम, उम्र 29 साल, निवासी शंकर पारा शिवाजी चैक सुपेला

मामले की जानकारी

  • अपराध क्रमांक: 1176/2024
  • धारा: 109(1), 3(5) बीएनएस
  • थाना: सुपेला
  • जिला: दुर्ग
  • राज्य: छत्तीसगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *