सुकमा में नक्सली हमला: दो जवान गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी

सुकमा । छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में नक्सलियों ने सुरक्षा जवानों पर हमला किया। जगरगुंडा साप्ताहिक बाजार में ड्यूटी पर तैनात जवानों पर अचानक फायरिंग हुई, जिसमें दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और इलाज जारी है।

घायल जवानों के नाम करतम देवा और सोढ़ी कन्ना हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। नक्सलियों ने जवानों से हथियार भी लूट लिए हैं, जिसमें एक AK-47, एक SLR और गोलाबारूद शामिल हैं।

यह घटना आज सुबह उस समय हुई जब जगरगुंडा साप्ताहिक बाजार में जवान ड्यूटी पर तैनात थे। नक्सलियों की स्मॉल एक्शन टीम ने इस हमले को अंजाम दिया है। इस हमले के बाद बाजार में अफरा तफरी मच गई, और पुलिस ने इलाके को घेर लिया है। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *