भिलाई में युवक की हत्या से सनसनी, पुलिस ने शुरू की जांच

भिलाई । शनिवार की शाम को सुपेला थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना लक्ष्मी नगर पुराने देशी शराब भट्टी के पास शाम ६:३० बजे के आसपास हुई। मृतक की पहचान कृष्णा नगर का निवासी धीरज महानंद उर्फ टकला के रूप में हुई है, जो कुछ दिन पहले ही हत्या के मामले में जेल से छूटकर आया था।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। नगर पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश तिवारी ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की और मृतक का शव सुपेला शासकीय अस्पताल के मर्चुरी में रखा गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। मामले की जांच जारी है। सुपेला पुलिस इस मामले में आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *