
Holiday । नवंबर के महीने में साप्ताहिक छुट्टियों के अलावा कई त्योहार और विधानसभा चुनावों के चलते बैंकों की छुट्टियां बढ़ गई हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने नवंबर के लिए बैंक हॉलिडे लिस्ट जारी कर दी है।
यहां देखें नवंबर में बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट:
- 1 नवंबर: दिवाली अमावस्या (अगरतला, बेलापुर, बेंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, इंफाल, जम्मू, मुंबई, नागपुर, शिलांग, श्रीनगर)
- 2 नवंबर: बलि प्रतिपदा (अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, जयपुर, कानपुर, मुंबई, नागपुर, लखनऊ)
- 7 नवंबर: छठ पर्व (कोलकाता, पटना, रांची)
- 8 नवंबर: छठ पर्व (पटना, रांची, शिलांग)
- 12 नवंबर: इगास-बग्वाल (देहरादून)
- 15 नवंबर: गुरु नानक जयंती (अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, तेलंगाना, ईटानगर, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, श्रीनगर, शिमला)
- 18 नवंबर: कनकदास (बैंगलोर)
- 23 नवंबर: सेंग कुत्सनेम (शिलांग)
साप्ताहिक अवकाश:
- हर रविवार (3, 10, 17, 24 नवंबर)
- महीने के दूसरे और चौथे शनिवार (9 और 23 नवंबर)
विधानसभा चुनाव:
- महाराष्ट्र और झारखंड में 13 नवंबर और 20 नवंबर को चुनाव होंगे। इन राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के दिन बैंक बंद रहेंगे।