रायपुर में रन फॉर यूनिटी: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दिखाएंगे हरी झंडी

रायपुर । रायपुर में 29 अक्टूबर को तेलीबांधा तालाब मरीन ड्राइव से रन फॉर यूनिटी का आयोजन होगा। यह आयोजन देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इसका शुभारंभ करेंगे। यह दौड़ सुबह 7 बजे से तेलीबांधा तालाब से प्रारंभ होकर गौरेया चौक में समाप्त होगी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, “सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी हमें भारत की एकता और अखंडता की महत्वपूर्ण सीख देता है। यह आयोजन हमें अपने देश की विविधताओं में एकता का महत्व समझाता है और हमें एकजुट होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।”

उन्होंने कहा, “सरदार पटेल ने जिस संकल्प और साहस के साथ राष्ट्र को एकजुट किया, वह हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। हम सभी इस दौड़ में सम्मिलित होकर उनके सपनों का भारत बनाने के लिए संकल्प लें। रन फॉर यूनिटी में भाग लेकर हम सभी एकजुटता, अखंडता और अपने राष्ट्र के प्रति असीम श्रद्धा को प्रदर्शित करें।”

मुख्यमंत्री ने सभी से रन फॉर यूनिटी में शामिल होने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *