छत्तीसगढ़ में वेब सीरीज ‘ग्राम-चिकित्सालय’ की शूटिंग शुरू, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिया स्वागत

रायपुर । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वेब सीरीज ‘ग्राम-चिकित्सालय’ की टीम को उनके निवास कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने वेब सीरीज के मुहूर्त-शॉट का क्लैप दिया। टीम ने बताया कि उनका पिछला प्रोजेक्ट ‘पंचायत’ सीरीज था, जिसे बहुत सराहना मिली।

वेब सीरीज ‘ग्राम-चिकित्सालय’ की शूटिंग छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में होगी। मुख्यमंत्री ने टीम को स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं। टीम ने बताया कि छत्तीसगढ़ की लोकेशंस बहुत सुंदर हैं और उन्हें उम्मीद है कि यह वेब सीरीज भी ‘पंचायत’ की तरह सफल रहेगी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सरकार छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को बढ़ावा दे रही है। नई फिल्म नीति के तहत कई प्रावधान किए गए हैं और फिल्म सिटी स्थापित करने की दिशा में भी काम हो रहा है। वेब सीरीज ‘ग्राम-चिकित्सालय’ में स्थानीय कलाकारों को भी मौका मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *