राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज में बड़ा फेरबदल: ललित मिश्रा ने नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की

भिलाई । राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मिश्रा ने संगठन में बड़ा फेरबदल किया है. उन्होंने ब्राह्मण समाज के संगठन में बदलाव करते हुए राष्ट्रीय महासचिव के पद पर शशिकांत तिवारी और दुर्ग जिला अध्यक्ष के साथ-साथ एक और जवाबदारी आशीष त्रिपाठी को राष्ट्रीय संगठन सचिव के पद पर नियुक्ति की है.

शशिकांत तिवारी को मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और उड़ीसा का प्रभारी बनाया गया है, जबकि आशीष त्रिपाठी को उप प्रभारी नियुक्त किया गया है. इस नियुक्ति पर प्रदेश उपाध्यक्ष लेखमणि पांडे, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, डॉ रतन तिवारी, राकेश शुक्ला, लक्ष्मीकांत तिवारी, सुमित शर्मा, अभिषेक पांडे, जितेंद्र तिवारी, बृजमोहन तिवारी, राकेश दुबे, अरुण मिश्रा, मुकेश तिवारी, किशोर तिवारी, हनुमान शर्मा, सतीश पांडे, दीपक मिश्रा, राकेश शर्मा, शशिकांत दुबे, रामकुमार मिश्र, मंजरी दुबे, प्रीति अजय बेहरा, सुमन पांडे, शशि किरण शुक्ला, मृदुला शुक्ला, ज्योति शर्मा, सरिता शर्मा, आरती तिवारी, ब्रह्मा तिवारी, प्रकाश शर्मा, टीकम पांडे और अवधेश दुबे सहित समस्त विप्र समाज ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *