बिलासपुर में बदमाश का हंगामा: पुलिसकर्मियों पर गाली-गलौज, एसपी ने 6 को लाइन अटैच किया

बिलासपुर । बिलासपुर के रतनपुर थाने में एक आदतन बदमाश ने जमकर हंगामा मचाया। विक्की उर्फ विकास रावत, जिसका नाम थाने की गुंडा सूची में शामिल है, ने शराब भट्टी के पास मारपीट का आरोप लगाया और अपराध दर्ज कराने की मांग की।

पुलिसकर्मियों ने घटना की तस्दीक करने की बात कही, लेकिन विक्की रावत ने हंगामा मचाया और गाली-गलौज करते हुए थाना प्रभारी को फोन लगवाने की धौंस दिखाई। एसपी रजनेश सिंह ने मामले में संज्ञान लेते हुए रतनपुर थाना प्रभारी रजनीश सिंह सहित 6 पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया है।

विक्की रावत के खिलाफ थाने में कई अपराध दर्ज हैं। उसके कंधे में चोट और हाथ से खून बहने की बात कही, लेकिन पुलिस ने झूठी शिकायत की आशंका पर रिपोर्ट नहीं लिखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *