
धमतरी । धमतरी में मॉर्निंग वॉक पर निकले दो छात्रों को रेत से भरी तेज रफ्तार हाइवा ने ठोकर मार दी। दुर्घटना में एक छात्र की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। दोनों छात्र कक्षा 6वीं और 7वीं के विद्यार्थी थे।
पुलिस के अनुसार, 20 अक्टूबर की अलसुबह पांच बजे ग्राम सलोनी निवासी नीरज ध्रुव (14) और योगेंद्र यादव (13) मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। तभी रेत से भरी हाइवा ने उन्हें ठोकर मार दी। एक छात्र की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हाइवा चालक की तलाश शुरू कर दी है।