
दंतेवाड़ा । दंतेवाड़ा में हुई नक्सली मुठभेड़ में 38 नक्सलियों की मौत की पुष्टि हुई। एसपी गौरव रॉय ने इस खबर की पुष्टि की। मारे गए नक्सलियों पर 2 करोड़ 62 लाख का इनाम था। यह जवानों की सबसे बड़ी सफलता है।
हाल ही में 4 अक्टूबर को अबूझमाड़ क्षेत्र में बड़ा नक्सली मुठभेड़ हुआ था। इसमें 31 नक्सलियों की मारे जाने की खबर आई थी। प्रदेश सरकार ने जवानों की इस मुठभेड़ को सबसे बड़ी सफलता बताई थी।
यह पहला मौका नहीं है कि इतनी बड़ी संख्या में माओवादी मारे गए हैं। इससे पहले कांकेर मुठभेड़ में 29 नक्सलियों को ढेर किया गया था। बस्तर में माओवाद को खत्म करने के लिए जवान लगातार जंगलों में घूम रहे हैं और लगातार सफलता मिल रही है।
माओवादी लगातार नुकसान से बौखलाए हुए हैं और जवानों को नुकसान पहुंचाने की रणनीति बना रहे हैं।