
दुर्ग । छत्तीसगढ़ बजरंग दल जिला दुर्ग द्वारा कैम्प प्रखंड के शिव संतोषी मंदिर में 15 अक्टूबर को शाम 6:00 बजे बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य विषय शस्त्र पूजन 2024 पर चर्चा की गई।
बजरंग दल द्वारा झांकी अखाड़ा और शास्त्रों से सुसज्जित “भव्य विशाल शस्त्र पूजन शोभायात्रा” के रूप में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 20 अक्टूबर 2024, दिन रविवार, समय दोपहर 3:00 बजे सुपेला घड़ी चौक हनुमान मंदिर में एकत्रीकरण की जाएगी।

बैठक में संगठन के विस्तार हेतु कई दायित्वों में परिवर्तन किए गए। आतिश गौर को कैम्प प्रखंड अध्यक्ष, विशाल पांडे को कैंप प्रखंड संयोजक, और आकाश सेन को कैंप प्रखंड सह संयोजक का दायित्व दिया गया।
बैठक में विभाग संयोजक रवि निगम, मातृशक्ति ज्योति शर्मा, विशाल ताम्रकार, जिला उपाध्यक्ष कमल साव, प्रफुल्ल पटेल, पंडित जनार्दन पाण्डेय, और सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित हुए।