
रायपुर । रायपुर की दो सगी बहनों, भव्या और भविशा कोटडिया ने, अपनी अद्भुत याद रखने की शक्ति से विश्व रिकॉर्ड बनाया है। 6 साल की भव्या ने 1 मिनट और 35 सेकंड में 50 आविष्कारों और आविष्कारक का नाम सुनाकर वर्ड रिकॉर्ड बनाया, जबकि 3 साल की भविशा ने 2 मिनट और 21 सेकंड में 100 देशों की राजधानियों के नाम सुनाकर विश्व रिकार्ड बनाया।
भविशा ने यह इतिहास 26 फरवरी 2024 को रचा, जब वह महज 2 साल, 11 महीने और 10 दिन की थी। उसने 141 सेकेंड में 100 देशों की राजधानियों के नाम बताकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।
भव्या और भविशा के लिए विश्व रिकॉर्ड तोड़ने का सफर आसान नहीं था। अपने माता-पिता के मार्गदर्शन और घंटों समर्पित अभ्यास के साथ, दोनों बहनों ने अपनी याद रखने के शक्ति को बढ़ाया और कठिन जानकारियों को आसानी से याद करने की कला में महारथ हासिल की।
कोटडिया बहनों की रिकॉर्ड ब्रेकिंग उपलब्धि ने उन्हें वर्ल्डवाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में एक अच्छी-खासी पहचान दिला दी है।