दुर्ग में शराब पीकर घर के सामने सोने पर विवाद, आरोपी ने सिर पर पत्थर पटककर की हत्या

दुर्ग । दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने खतरनाक मोड़ ले लिया। बीती रात शराब पीकर घर के सामने सोने पर विवाद हो गया, जिसमें आरोपी ने रोहित कुमार ठाकुर के सिर पर पत्थर पटककर उनकी हत्या कर दी। घटना की सूचना पर मोहन नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मोहन नगर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना एक छोटे से विवाद को लेकर हुई, जो दुर्भाग्यवश हिंसक रूप में बदल गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *