नम आंखों से हुई माता की विदाई , उमड़ा जनसैलाब

सत्येंद्र बडघरे कवर्धा – नवरात्रि के पावन पर्व पर लोग काफी खुशियां मनाते है नौ दिन का यह त्योहार पर नगर स्वर्ग की तरह सज जाता है लोग जगह जगह पर माता के अनेकों स्वरूप की प्रतिमा को स्थापित कर उसकी पूजा अर्चना करते हैं जन समुदाय व्रत कथा सहित अन्य कई प्रकार से माता की भक्ति करते हैं वही दसवें दिन असत्य पर सत्य की जीत का परंपरा मानते हुए रावण दहन कर दशहरे कर पर्व भी मानते हैं परंतु दशहरे के दूसरे दिन की जब बार आती है तो लोगो के चेहरे का रंग फीका पड़ जाता है और मायूसी छा जाती है भला क्यों न हों आज माता की विदाई जो है।

यह नजारा कबीरधाम जिले के नगर पंचायत पिपरिया मे देखने को मिला जहां नवरात्र के पर्व पर जगह जगह माता के स्वरूप की अनेकों मूर्तियां बनाई गई और पूजा अर्चना किया गया नगर के छोटे बाजार शीतला मंदिर परिसर में माता का शीतल स्वरूप की प्रतिमा काली के रूप में स्थापित रही तो बड़े बाजार की बड़ी महाकाली , सुभम चौक विडियो हाल पर माता काली दानव के सर पर पैर रखकर खड़ी दिखी तो लक्ष्मी चौक पर दैत्य संहार करती हुई दानव दलन के बाद अपने सिर पर दानव का कटा हुआ मस्तक धारण कर छींद मस्तिका के रूप में नजर आई , वही रामजनकी बड़े मंदिर चौक पर माता भवानी स्वरूप,महामाया मंदिर परिसर में नाग माता स्वरूप,बजरंग दल गार्डन के पास मां बमलेश्वरी का स्वरूप के साथ आमापारा में दुर्गा जी , महामाया मंदिर रोड पर माता का रूप अजब ही निराला रहा इसी तरह बड़े बाजार,सुगनचद्र चौक , कुम्हार पारा,मल्हापारा , साहू पारा सहित नगर के अन्य कई जगहों पर माता अनेकों स्वरूप धारण कर विराजी नौ दिन तक नगरवासियों ने कही जगराता, नाच,भजन और भंडारे का आनंद लिया वही दसवें दिन नगर में दशहरे का आयोजन कर रावण दहन भी किया लेकिन दशहरे के दूसरे दिन जब माता विसर्जन को निकली तो लोगो ने उन्हें नम आंखों से विदाई दी माता के विसर्जन मे ढोल ,नगाड़े , जस सेवा , सांगा बना , आतिश बाजी, के साथ अघोरियो का भी एक बहुत अनोखा प्रदर्शन रहा माता की विदाई नगर के अनेकों गलियों और चौको से गुजरी जहा नगर के लोगो ने अपने अपने घरों से निकल पूजा अर्चना करते हुए माता से वरदान मांगा और नगर के गौ घाट स्थित सरकारी नदी में विसर्जन किया गया इस दौरान जहां नगर के नगर वासियों ने उन्हें हजारों के तादात में महीला, पुरुष,युवा ,बुजुर्ग व बच्चे कहा शामिल रहे तो वहीं सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टिकोण से नगर की पुलिस व्यवस्था भी तगड़ी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *