लव जिहाद का मामला: तंत्र-मंत्र का झांसा देकर युवक ने कई युवतियों से बनाए शारीरिक संबंध

कवर्धा । जिले में एक युवक ने तंत्र-मंत्र का झांसा देकर आधा दर्जन से ज्यादा युवतियों से शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया है और आरोपी की तलाश में जुट गई है।

आरोपी साहिल खान ने खुद को हिंदू बताकर हिंदू लड़कियों को अपना शिकार बनाया। उसने राजू सिंग के नाम से फर्जी आधार कार्ड भी बनाया है। कोतवाली थाने में आरोपी के खिलाफ लव जिहाद, बलात्कार समेत कई मामले दर्ज हैं।

पुलिस की टीम आरोपी को पकड़ने मध्यप्रदेश रवाना हो गई है। पीड़िता के पति 307 के मामले में बिलासपुर जेल में ढाई वर्षों से जेल में बंद हैं। अपने पति को छुड़वाने के लिए वह बहुत प्रयास कर रही थी। इसी दौरान साहिल खान से उनकी मुलाकात हुई।

पीड़िता और आरोपी साहिल खान के बीच 6 माह पहले अमलीडीह गांव के चाय टापरी में मुलाकात हुई थी। साहिल खान अपने आपको हिंदू बताया था, लेकिन वह मुसलमान है। पीड़िता ने कल देर रात सिटी कोतवाली थाने में मामले की शिकायत की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

आरोपी ने जादू टोना सिखाने के नाम पर युवकों के साथ भी लाखों रुपए की ठगी की है। थाना प्रभारी लालजी सिन्हा का कहना है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। बहुत जल्द आरोपी पुलिस के गिरफ्त में होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *