
सत्येंद्र बडघरे कवर्धा – एक बार फिर जिला प्रेस क्लब कबीरधाम सुर्खियों मे चल रहा है जहां जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रकाश वर्मा के खिलाफ सदस्यों ने किया कलेक्टर से शिकायत के साथ जिला प्रेस क्लब कवर्धा भंग कर नए सिरे से पूरी बॉडी का चुनाव की मांग की है साथ ही सदस्यो ने अन्य अनेकों मांग जिलाधीश कबीरधाम से की है।

शिकयत पत्र के साथ अपने मांग मे जिला प्रेस क्लब के सदस्यों ने कलेक्टर को बताया की जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रकाश वर्मा दादागिरी रवैए के साथ उनपर अपना फरमान के चलते है जिसके कारण जिला प्रेस क्लब के सदस्यों में भारी नाराजगी व्याप्त है वही सदस्यो ने जिलाधीश को कहा की वे कार्यवाही करवाने के लिए उग्र आंदोलन , हड़ताल तक करने को तैयार है क्योंकि सभी सदस्य परेशान है।
ज्ञात हो की छत्तीसगढ़ के जिला कबीरधाम (कवर्धा) मे विगत अनेकों वर्षों से जिला प्रेस क्लब में अध्यक्ष के पद पर प्रकाश वर्मा स्वयंभू बने हुए हैं कहा जाए तो जिला प्रेस क्लब का ना ही कोई मासिक बैठक ना ही कोई हिसाब किताब माने तो पूरा खुल कर मनमानी करते कई वर्षों से जमे हैं स्वयंभू अध्यक्ष एवं उनके कुछ पदाधिकारी जिसके चलते जिला प्रेस क्लब के सदस्य एवं कुछ पदाधिकारीयो ने कलेक्टर कबीरधाम से मिलकर पुराना कार्यकारिणी को भंग कर विधिवत चुनाव की करवाने की मांग की है मांग मे पत्रकारों ने कलेक्टर को अवगत कराया की प्रकाश वर्मा विगत अनेको वर्षों से जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष पद पर आसीन है ना तो उनके द्वारा कोई मासिक बैठक ली जाती है और ना ही कोई आय व्यय का ब्योरा बताया जाता है देखा जाए तो आज जिला प्रेस क्लब जिला प्रेस क्लब की तरह नहीं दिखता जिला प्रेस क्लब के ऊपर का हाल स्वयं भू अध्यक्ष के द्वारा अपने जेब भरने के लिए लाइब्रेरी वालों को किराए पर दे रखा है जिला प्रेस क्लब के पत्रकारों का हक मारकर जिला प्रेस क्लब में स्थित कॉम्प्लेक्स को भी अपने निजी फायदा के लिए किराया पर दे रखा है जिसका जिला प्रेस क्लब के पत्रकारों के द्वारा अनेकों बार विरोध भी किया गया हैं और विधिवत देने की बात कही गई , परंतु अध्यक्ष द्वारा मनमानी पूर्वक अपना मर्जी चलाया जा रहा हैं और अपने सदस्यों के साथ ही दुर्व्यवहार किया जा रहा है जिला प्रेस क्लब का दरवाजा उनकी मर्जी के बिना कोई भी सम्मानित सदस्य खोलकर नही बैठ सकता कलेक्टर ने सभी बातों को गंभीरता से लिया और जल्द ही जांच कमेटी बनाने की बात कही,जिसपर उपस्थित पत्रकारों ने जिलाधीश को धन्यवाद ज्ञापित किया।