छत्तीसगढ़ के स्कूलों में दशहरा और दीपावली की छुट्टियों का एलान

Raipur । छत्तीसगढ़ के स्कूलों में दशहरा की छुट्टियां आज 7 अक्टूबर से शुरू हो गई हैं। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा पहले ही इस संबंध में आदेश जारी किया जा चुका है। दशहरा अवकाश 7 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक रहेगा, और इसके बाद 13 अक्टूबर को रविवार होने के कारण बच्चों को एक और दिन की छुट्टी मिलेगी।

दीपावली के अवसर पर भी छात्रों को 6 दिन की छुट्टी मिलेगी, जो 28 अक्टूबर से शुरू होकर 2 नवंबर तक चलेगी। 3 नवंबर को रविवार होने के कारण स्कूल 4 नवंबर से फिर से खुलेंगे।

छुट्टियों का विवरण:

  • दशहरा अवकाश: 7 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक
  • रविवार: 13 अक्टूबर
  • स्कूल फिर से खुलेंगे: 14 अक्टूबर
  • दीपावली अवकाश: 28 अक्टूबर से 2 नवंबर तक
  • रविवार: 3 नवंबर
  • स्कूल फिर से खुलेंगे: 4 नवंबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *