
रायपुर: कांग्रेस की छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा का समापन आज जैस्तंभ चौक रायपुर में होगा। यह यात्रा 27 सितंबर को गिरौदपुरी से शुरू हुई थी और 125 किलोमीटर की दूरी तय की गई।
समापन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, पीसीसी चीफ दीपक बैज, पूर्व सीएम भूपेश बघेल समेत अन्य नेता शामिल होंगे।
सीएम विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें ‘क्षमा यात्रा’ निकालनी चाहिए, क्योंकि उन्होंने 2018 के विधानसभा चुनाव में किए गए वादे पूरे नहीं किए।