भाजपा सदस्यता अभियान चला पिपरिया मंडल में ,उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने संभाली कमान

सत्येंद्र बडघरे कवर्धा – आगामी निकाय चुनाव व पंचायत चुनाव को देखते हुए संगठन को मजबूत बनाने हेतु जिले में भाजपा का सदस्यता अभियान जोरो पर चलाया जा रहा है।

इसी कड़ी में एक बार फिर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जिले के पिपरिया मंडल केंद्र के अन्तर्गत आने वाले ग्राम गदहाभांटा में भाजपा सदस्यता अभियान चलाया उक्त कार्यक्रम में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया साथ ही कार्यक्रम के दौरान सैकड़ो की संख्या में लोगों ने भाजपा की सदस्यता भी ली।

ज्ञात हो की स्थानीय विधायक एवं उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा कवर्धा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले पिपरिया मंडल के ग्राम गदहाभाटा सदस्यता अभियान कार्यक्रम में शामिल हुए साथ ही आधा दर्जन से अधिक ग्रामो में जाकर उन्होंने ग्रामीणो को भाजपा का सदस्यता दिलाई अपने दो दिवसीय कबीरधाम जिले के प्रवास पर पहुँचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जिले के ग्राम बरदुली,बारदी, गोरखपुर, जिन्दा, दुबहा और मिरमिट्टी में सदस्यता अभियान कार्यक्रम में शामिल हुए पिपरिया भा ज पा मंडल के अध्यक्ष सुनील साहू व भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ इस सदस्यता अभियान को चलाया वही ग्रामीणों ने भी सदस्यता अभियान में गहरी रुचि दिखाई इस अवसर पर वीरेंद्र साहू,रामसिंह ठाकुर,खेमराज साहू,मनीराम साहू,खिलेश्वर साहू,मेहतरु कश्यप, जगराम साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित रहे इस अवसर पर गांव के अनेक लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *