
रायपुर । पं. रविशंकर शुक्ल विवि के हॉस्टल में छात्रों ने जातिगत भेदभाव के विरोध में अर्धनग्न प्रदर्शन किया। छात्रों ने कहा कि उन्हें प्रताड़ित किया गया और निजी कार्य कराया जा रहा है। छात्रों ने कुलसचिव और वार्डन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
मामला रविवि के शहीद चंद्रशेखर आजाद छात्रावास का है, जहां छात्रों ने हॉस्टल में रहने के बजाय पं. रविशंकर शुक्ल की प्रतिमा के नीचे पूरी रात बिताई। छात्र वार्डन कमलेश शुक्ला पर FIR और कड़ी कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं।
छात्रों ने रविवि की प्रिवेंस कमेटी के अध्यक्ष, सांसद और मंत्री सहित अन्य लोगों को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने छात्रावास अधीक्षक और बायोटेक्निक विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. कमलेश शुक्ला पर छात्रों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।