
गरियाबंद । गरियाबंद के पाण्डुका थाना क्षेत्र में स्थित ग्रामीण बैंक पर चोरों ने धावा बोला, लेकिन अलार्म की वजह से वे चोरी करने में असफल रहे। चोरों ने बैंक का ताला तोड़कर तिजोरी तोड़ने की कोशिश की, लेकिन गैस कटर का इस्तेमाल करके भी वे लॉकर काटने में नाकाम रहे।बैंक मैनेजर को सुबह 5 बजे अलार्म का अलर्ट मिला, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस के आने के बाद बैंक मैनेजर और स्टाफ ने बैंक की जांच की, जहां कई ताले टूटे हुए मिले। चोरों ने डीवीआर भी उखाड़कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।इस घटना को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि यह किसी बड़े गिरोह का काम हो सकता है, जो गैस कटर का इस्तेमाल करके चोरी को अंजाम देता है। इससे पहले केनरा बैंक के एटीएम से भी छेड़छाड़ की कोशिश की गई थी, जिससे दोनों घटनाओं में एक ही गिरोह के शामिल होने की संभावना है।