राजस्थाना से आए नटवरलाल ने दुर्ग जिले समेत बालौद, बेमेतरा और धमतरी समेत कई जिलों में किसानों को ठगा

दुर्ग. । छत्तीसगढ़ में आए एक नटवर लाल ने दुर्ग समेत दर्जनभर जिलों के किसानों को चूना लगाकर लाखों की रकम ठग गई। प्रकरण में पाटन के किसान ने नागौर राजस्थान के रहने वाले आरोपी बजरंग सिंह राठौर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। दरअसल इस नटवर लाल ने ठगी की गाथा साल 2021 में शुरू की। पहले किसानों को सोशल मिडिया पर इनवेस्टमेंट के प्लान साझा करके झांसे में लिया। इसके बाद फिर उनके जिलो में जाकर मैन टू मैने मीटिंग की। इस बीच पूरी तरह उन्हें अपने शीशे में उतारने के लिए कुछ रकम उनके खाते में भी रिटर्न के रूप में डाली। जब किसानों को उस पर पूरा विश्वास हो गया तो 8 से 10 लाख रुपए लेकर चंपत हो गया।

पाटन में आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कराने वाले किसान कामेश बंजारे का कहना है कि आरोपी बजरंग सिंह राठौर ने दुर्ग जिले के अलावा धमतरी, रायपुर, कांकेर, बालोद, कवर्धा, बिलासपुर, राजनांदगांव, अंबागढ़ चौकी, बेमेतरा जैसे जिले में रहने वाले उसके जैसे अन्य किसानों के साथ ठगी की है। पुलिस ने धारा 420, 409, 120बी के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

प्रार्थी कामेश के मुताबिक वर्ष 2021 में ग्राम गिनगौलिया जिला नागौर राजस्थान निवासी बजरंग सिंह राठौर से सोशल मीडिया के माध्यम से परिचय हुआ। उसने खुद को टीएमटी-टीएमसी क्रिप्टो करेंसी कंपनी का सीईओ बताया। कंपनी के प्लान के बारे में ऑनलाइन जानकारी दी। प्लान से प्रभावित होकर कामेश ने अपने परिचितों को उसके बारे में जानकारी दी। इसके बाद ग्रुप तैयार कर लिया। 10 अक्टूबर 2021 को खुद बजरंग सिंह राठौर उनसे मिलने पाटन पहुंचा। उसे तमाम लोगों के बैठ कर स्कीम के बारे में समझाया। कुछ किसानों के खाते में पैसा वापस आने पर उन्हें उदाहरण के रूप अन्य लोगों के बीच पेश किया। उसे भी इनवेस्ट करने पर रिटर्न मिला तो वो भी पूरी तरह उसकी बातों में आ गया। इसके बाद उससे12 लाख जमा कराकर हर महीने 40 से 50 हजार रुपए आने की बात कही। लेकिन हाथ में आते ही गायब हो गया। उसकी कंपनी बेबसाइट भी पिछले10 महीने से बंद पड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *