
बिलासपुर । बिलासपुर हाईकोर्ट में मरवाही वन मंडल के रॉयल्टी घोटाले की सुनवाई चल रही है। मामले में 3 करोड़ 80 लाख की रॉयल्टी की रसीद नहीं मिली है। वन विभाग पर आरोप है कि उन्होंने नियमों के विरुद्ध भुगतान किया। अगली सुनवाई तीन हफ्ते बाद होगी।
मरवाही वन मंडल के पेंड्रा क्षेत्र में 121 एनीकट के निर्माण में बड़ी गड़बड़ी की गई है। खनिज सामग्री की सप्लाई के लिए ट्रक और हाइवा का इस्तेमाल किया गया, लेकिन नियमों के अनुसार रॉयल्टी की रसीद नहीं ली गई। वन विभाग ने बिना रसीद के ही करीब 3 करोड़ 80 लाख की रॉयल्टी की रकम का भुगतान कर दिया है।