
सतेन्द्र बडघरे । कबीरधाम। कबीरधाम जिले में स्कूली बच्चों ने कलेक्टर के पास पहुंचकर अपने शिक्षकों की वापसी की मांग की। बच्चों ने रोते-रोते अपना दुखड़ा सुनाया और बताया कि शिक्षकों की कमी से उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। यह मामला लगातार प्रशासन के ध्यान में है, लेकिन अभी तक समाधान नहीं हुआ है।
