फोक नदी में भुरूवा निषाद का मृत शव

सत्येंद्र बडघरे कवर्धा – नदी नाले उफन पर है इसी कारण जिले मे एक के बाद लगातर, अंचल के नदियों में लोगों के बहने की खबरे लागातार सामने आ रही है।

इसी कड़ी में एक बार फिर चौकी दसरंगपुर थाना पिपरिया जिला कबीरधाम मे ग्राम केसली के निवासी कौशल निषाद ने सूचना दिया की उसके पिता भुरूवा निषाद पिता स्व मंगलू निषाद उम्र 60 वर्ष निवासी केसली चौकी दसरंगपुर कल दिनाँक 16/09/2024 के भैसा चराने केसली से ग्राम बोरदेही गया था जो शाम 07:00 बजे तक घर केसली नही आया तथा फोंकनदी में बहने की आशंका की सूचना कौशल निषाद ने दिनाँक 17/09/24 को चौकी दसरंगपुर में देने पर पुलिस अधीक्षक डा.अभिषेक पल्लव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विकास कुमार आईपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल, एस डी ओ पी प्रतीक चतुर्वेदी के द्वारा दिशा निर्देश के बाद चौकी प्रभारी दसरंगपुर अरविंद साहू ने
तुरंत टीम तयार की और ग्राम केसली और बोरदेही से नदी के दोनों किनारे दसरंगपुर पुलिस बल उक्त व्यक्ति की पतातलास करने मे जुट गए पर पतातलास करने पर ग्राम सोनपुरी के पास फोक नदी में भुरूवा निषाद का मृत शव दिखा जिसे पुलीस ने बड़ी मशक्कत के बाद नदी से बाहर निकाला और मर्ग इंटिमेशन मर्ग क्र 00/2024 धारा 194 BNSS कायम कर जांच पंचनामा में लिया तथा शव को पोस्टमार्टम हेतू रवाना किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *