
जांजगीर-चांपा ।जांजगीर-चांपा के नवागढ़ थाना क्षेत्र के किरित गांव में एक युवक ने कीटनाशक दवा पीकर आत्महत्या कर ली। घटना के पहले युवक ने एक वीडियो बनाकर अपनी पीड़ा को बताया और अपनी पत्नी से हुए अनबन के लिए माफी मांगी।

मुकेश कुमार धीवर ने 8 साल पहले लव मैरिज किया था, लेकिन कुछ दिन पहले दोनों के बीच विवाद हो गया और उसकी पत्नी घर छोड़कर अपने घर चली गई। इसके बाद भी रिश्तों में सुधार नहीं आने पर युवक ने अपनी जीवन समाप्त करने की ठान ली।
युवक ने अपने मौसा सहित परिवार के लोगों को अपनी पीड़ा बताई और अपनी पत्नी को भी अपने दिल की बात बताई। उसने जहर पीने से पहले अपनी पत्नी को बार-बार समझाने की कोशिश की और कहा इस वीडियो को देखने के बाद अपने प्यार का एहसास होने की उम्मीद जताई।
इसके बाद उसने वीडियो बनाते हुए ही कीटनाशक दवा पी ली। परिवार के लोग खेत में पहुंचे और गंभीर अवस्था में युवक को उपचार के लिए नवागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
नवागढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।