गौ तस्करों का साथ देने वाले सिपाही को एसपी ने भेज जेल

गोविंदा चौहान । भिलाई.।

गौ तस्करी के मामले में बड़ी सूचना सामने आ रही है. पाटन थाना अंतर्गत 10 सितंबर को पुलिस ने गौतस्करी की सूचना पर एक फॉर्म हाउस पर रेड मारी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले आरक्षक डिलेश्वर पठारे ने उन्हें रेड की सूचना दे दी. इसके चलते आरोपी मौके से फरार हो गए. इस पर वरिष्ठ अधिकारियों ने गौ तस्करी के मामले में सिपाही डिलेश्वर पठारे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेजा दिया है।
दरअसल 10 सितम्बर को पाटन ग्राम फुंडा के फार्म हाउस में पकड़ाई मवेशी तस्करी केस का मुख्य आरोपी संजयगिरी गोस्वामी है। उसी के फार्म हाउस में बेजुबानों को ट्रक में ठूंसकर कत्लेखाना भेजा जा रहा था। इस केस की जांच में बात सामने आई है कि आरोपी संजयगिरी गोस्वामी के साथ पाटन थाना में पदस्थ आरक्षक डिलेश्वर पठारे की सांठगांठ थी। मामले में जब सीडीआर के एनालिसिस की गई। तब सिपाही की करतूत सामने आई। उसकी संलिप्तता की पुष्टि हुई। इसके बाद उच्च अधिकारियों के निर्देश पर आरक्षक डिलेश्वर पठारे के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। वहीं इस मामले में फरार मुख्य सरगना की पुलिस तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *