गणेश पंडाल में ऊंची आवाज में साउंड बजाने को लेकर हुआ विवाद, आहत बुजुर्ग ने सुसाइड नोट लिखकर लगाई फांसी

भिलाई.
गणेश पंडाल में ऊंची आवाज में साउंड सिस्टम और लाउड स्पीकर बजाने को लेकर बीती रात बुजुर्ग का समिति के अध्यक्ष से विवाद हो गया। विवाद इतना बड़ा कि पुलिस बुलाने के बाद आवाज कम हुई। लेकिन उसके जाते ही समिति का अध्यक्ष बुजुर्ग उलझ गया। मामला थाने तक भी पहुंचा, जहां रात में राजीनाम कराकर दोनों को लौटा दिया। लेकिन समिति के लोगों ने रात में फिर से हुड़दंग करना शुरू कर दिया। इससे आहत होकर बजुर्ग ने सुसाइड नोट लिखकर फांसी लगा ली।
जानकारी के मुताबिक हथखोज शीतला पारा निवासी धन्नुलाल साहू ने बीती रात अपने घर पर फांसी लगा ली। घटना की जानकारी रविवार सुबह हुई। जब परिवार के सभी सदस्य जाग गए, लेकिन धन्नुलाल किसी को नहीं दिखाई दिए। इस पर पत्नी ने बेटे को देखने भेजा तो उसकी लाश स्टोर रूम में फंदे पर लटकी मिली। मृतक के पास से एक लेटर मिला, जिसमें उसने गणेश समिति के अध्यक्ष गोल्डी वर्मा की प्रताड़ना से परेशान होना लिखा। घटना की जानकारी मिलने पर पुरानी भिलाई पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सुपेला अस्पताल भेजा। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *