भिलाई में माइंस कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, ठेका कर्मी के तौर पर तैनात था मृतक

छत्तीसगढ़ के दुर्ग संभाग । एक दुखद खबर आ रही है, जहां एक माइंस कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक का नाम लखेश्वर पटेल बताया जा रहा है, जो कि माइंस में ठेका कर्मी के तौर पर तैनात था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक ठेका कर्मी दुर्ग संभाग के अंतर्गत आने वाले बालोद जिले के दल्लीराजहरा शहर का रहने वाला था। वह दल्ली माइंस के अंतर्गत माइंस क्रमांक तीन क्षेत्र में फांसी लगाई है।

फिलहाल ठेका कर्मचारी के फांसी लगाने का कारण अज्ञात है। घटना स्थल माइंस क्रमांक तीन में दल्लीराजहरा थाने की पुलिस पहुंच चुकी है। यहां पुलिस द्वारा जांच और पड़ताल की जा रही है।

माइंस के कर्मचारी द्वारा फांसी लगाने की खबर लगते ही माइंस क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ठेका कर्मी के द्वारा सुसाइड करने के बाद से ही यहां कर्मचारी, अधिकारी और श्रमिक सकते में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *