कटिंगबाजी की खबरों से परेशान हुए कटिंगबाजी के उस्ताद गुरु जी, जिले भर के चेले चपाटो संग हो रही बैठक……

विस्तार

रविकांत मिश्रा
क्राइम रिपोर्टर/भिलाई: रोजनामचा की खबरों से कटिंगबाजी के सरगना गुरु जी खासा परेशान चल रहे है। बता दे की जिले भर के कटिंगबाजों की खबरें रोजनामचा ने परमुखता से छापी थी जिससे गुरु जी बहुत परेशान और हकलान है, खबरों से उत्पन गंभीर समस्या से निपटने गुरु जी ने तत्काल सभी चेले चपाटो को बैठक पर बुलाया और सख्त निर्देश देते हुए कहा कि इस गंभीर समस्या से निपटने के लिए हमे एकजुट होने की जरूरत है। खबर प्रसारित कर रहे इन पत्रकारों को अपने स्तर से टारगेट करो ताकि हमारी कटिंगबाजी पर कोई असर और रुकावट न आने पाए हरकत में आए चेलों ने तत्काल गुरु जी की आज्ञा का पालन करते हुए एक आज्ञाकरी शिष्य की तरह काम में लग गए है।लेकिन वो कहते है न इस्क और मुस्क छुपाए नहीं छुपता एक कटिंगबाजी के शुरवीर चेले ने मधुशाला में बैठ कर सोमरस का आनंद लेते हुए पूरी गाथा सूत्रबीर को बता डाली जिससे गुरुजी को खासा परेशानी में डाल रखा है।अभी एक चेले की सोमरस पीने के बाद नाक टूटने की खबर ठंडी भी नही हुई थी की फिर दूसरी खबरे जोर पकड़ने लगी है। पत्रकारों को टारगेट करने की इक्षा और मंसूबों पर बार बार चेलों द्वारा पानी फेर दिया जा रहा है। गुरु जी ने कटिंगबाजों की जो स्पेशल 26 बनाई है उसमे फेरबदल करने की सोच रहे है।जिससे सूत्रवीरो तक कोई भी जानकारी ना जा सके। बता दे की बैठक में प्रतिभावान लंगड़ा त्यागी,स्नाइपर डॉग,चाटू चमचबाज, जय वीरू जैसे कटिंगबाजी के तमाम हस्तियों ने भाग लेकर गुरुजी को ये आश्वासन दिया है की जल्द ही सभी मामलों में समस्या पैदा करने वाले इन पत्रकारों को टारगेट कर खबरों से हो रही परेशानी पर लगाम लगा दिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *