
दुर्ग. । जिले की एसडीआरएफ टीम ने बाढ़ में फंसे 22 लोगों को रेस्कू किया है। आज टीम को बेमेतरा जिले के साजा चौकी अंतर्गत ग्राम परपोड़ा में लोगों के फंसे होने की सूचना मिली। जिला सेनानी नागेंद्र कुमार सिंह के निर्देशन में एसडीआरएफ की टीम को रवाना किया गया। राहत और बचाव दल की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के साथ एसडीआरएफ के जवानों द्वारा कुल 22 लोगो को बचाव कार्य कर सुरक्षित निकाला गया ।
जिला सेनानी अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि लगातार दो दिन की बारिश से शिवनाथ नदी इतने उफान पर आ गई है कि नदी बसे गांव एवं पारा में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं.
कंट्रोल रूम दुर्ग के सूचना मिली कि बेमेतरा जिले के थाना साजा चौकी देवकर ग्राम परपोड़ा जो कि शिवनाथ नदी के किनारे में बसा है अलग अलग जगह पर लगभग 22 लोग जिसमे महिला /बच्चे/बुजुर्ग है जो बाढ़ में फँसे होने की सूचना पर तत्काल दुर्ग कंट्रोल रूम से टीम को भेज गया। इससे पहले थाना बोरी अंतर्गत ग्राम डांडेसरा से दो लोग, ग्राम दनिया से 10 लोग, ग्राम पथरिया से 15 और नंदिनी थाना अंतर्गत ग्राम ग्राम दनिया से दर्जनभर लोगों को रेस्क्यू किया गया है.