पुलिस ने जुआ के अड्डे पर दबिश देकर 6 जुआरियों को गिरफ्तार किया, 21 हजार नगदी और वाहन जब्त

गोविंदा चौहान । भिलाई। पुलिस ने लंबे समय से चल रहे जुआ के अड्डे पर दबिश देकर 6 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने छग जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।

मामला यह है कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने वार्ड 1 अहिवारा नंदिनी नगर में दबिश देकर 6 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए जुआरियों में भूषण साहू, बेमेतरा सिकंदर बंजारे, चरोदा भिलाई तीन राजेश साहू, शंकर नगर छावनी अमित कुमार बंजारे, पथरिया नंदिनी केजूराम देवांगन और खिलौराखुर्द बोरी देवेन्द्र पटेल शामिल हैं।

पुलिस ने दबिश देने के लिए नंदिनी, बोरी, धमधा के प्रभारी की टीम बनाई थी। दबिश के दौरान पुलिस ने जुआरियों के पास से 21 हजार नगदी, ताश पत्ती बरामद किया है। इसके अलावा पुलिस ने मौके से जुआरियों के पास से कारसीजी 04 एनएन 6018, बाइक सीजी 7 सीपी 8078, सीजी 7 एबी 9114 को जब्त किया गया है। जब्त किए गए सामानों की कीमत 4 लाख रुपए आंकी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *