
विस्तार
रविकांत मिश्रा । भिलाई । शहर मे स्पा मसाज सेंटर के नाम पर खुलेआम वेश्यावृति के कारोबार को बढ़ावा दिया जा रहा है, शहर के हर चौक चौराहो पर इस धंधे को खुलेआम संचालित किया जा रहा है ,जहा देश के हर राज्यों और क़सबो से कम उम्र की लड़कियो को लाकर उनसे ऐसे घिनौने कृत्य को करने को मजबूर किया जाता है, लड़कियो को स्पा के साथ साथ शहर के पब और क्लबो मे भी कुछ दलाओ द्वारा परोसने की जानकारी सामने आई है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भिलाई दुर्ग मे 60 से ज्यादा स्पा सेंटर संचालित हो रहे है! रेलवे स्टेशन हो या मॉल शहर के छोटे-छोटे चौक चौराहो पर हर तरफ इनका जाल और नेटवर्क फैला है! जहाँ ज्यादातर रंगीन मिजाज अधेड़ उम्र के लोग रंगरेलिया मनाने पहुंच रहे है! स्पा सेंटर लोगो के लिए एक सुरक्षित पनाहगार जगह बनता जा रहा है! जहा आराम से पॉस इलाकों से आये रईस जादे अपनी अय्याशी को अंजाम तक ले जा रहे है! बता दे की पूर्व मे दुर्ग जिले मे तैनात पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्ल्व के दिशा निर्देश पर कई स्पा मसाज सेंटर पर पुलिस द्वारा छापेमारी की गई थी जिसमे बड़े संख्या मे युवक युवतियाँ संधिद अवस्था मे पकड़े गए थे! लेकिन कार्यवाई के कुछ ही दिन बाद ये धंधा फिर से अपने उचाईयों को छू रहा है! पुलिस का ध्यान इस धंधे पर नहीं जाने की वजह से ये धंधा खूब फल फूल रहा है! और ज्यादातर लोग जल्दी पैसा कमाने की चाह मे इस घिनौने धंधे मे अपना दाव आजमा रहे है!