
दुर्ग में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई की सूचना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ईडी की टीम व्यापारी एवं बिल्डर गुलशन बघेल के निवास पर पहुंची है। गुलशन बघेल दुर्ग स्थित ऋषभ ग्रीन सिटी की सातवीं मंजिल पर रहते हैं।
बताया जा रहा है कि गुलशन बघेल के नाम से बघेल कॉर्पोरेट प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी संचालित है। वे ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से भी जुड़े हुए हैं।
प्रारंभिक जानकारी में इस कार्रवाई का संबंध भारतमाला परियोजना से होने की चर्चा है। हालांकि, ईडी की ओर से कार्रवाई के कारण, जांच के दायरे और मामले से जुड़े तथ्यों के संबंध में आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है।