सूखे नशे पर दुर्ग पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी,धमधा रोड सब्जी मंडी में 600 नशीली अल्प्राजोलम टैबलेट के साथ आरोपी गिरफ्तार, 2.40 लाख रुपये की नशीली दवाएं एवं नगदी जप्त


दुर्ग:-थाना मोहन नगर पुलिस को नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के संबंध में सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा धमधा रोड सब्जी मंडी, दुर्ग क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखते हुए कार्रवाई की गई। मौके पर संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 600 नग नशीली टैबलेट अल्प्राजोलम एवं 230 रुपये नगद बरामद हुए।

पूछताछ एवं प्रारंभिक जांच में आरोपी की पहचान कृष्णा दास मानिकपुरी, उम्र 25 वर्ष, निवासी कुदरा पारा, ग्रीन चौक, थाना मोहन नगर, जिला दुर्ग के रूप में हुई। बरामद नशीली टैबलेट की अनुमानित कीमत 2,40,000 रुपये है। आरोपी के विरुद्ध थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 616/2026, धारा 8, 22, 27(क) एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका)
आरोपी द्वारा नशीली टैबलेट को अवैध रूप से अपने कब्जे में रखकर बिक्री/आपूर्ति के उद्देश्य से रखने की जानकारी सामने आई, जिस पर पुलिस द्वारा सूचना के आधार पर कार्रवाई कर नशीली दवाएं बरामद की गईं।

घटना स्थल
धमधा रोड सब्जी मंडी, दुर्ग, थाना मोहन नगर क्षेत्र, जिला दुर्ग।

आरोपी का नाम
कृष्णा दास मानिकपुरी, उम्र 25 वर्ष, निवासी कुदरा पारा, ग्रीन चौक, थाना मोहन नगर, जिला दुर्ग।

जप्त सामग्री

  1. 600 नग नशीली टैबलेट अल्प्राजोलम, अनुमानित कीमत 2,40,000 रुपये।
  2. नगद 230 रुपये।

सराहनीय कार्य
उक्त कार्रवाई में थाना मोहन नगर के पीएसआई भूपेंद्र कुमार, प्रधान आरक्षक लक्ष्मी नारायण पात्रे, आरक्षक जीतेश यादव, आरक्षक परस मांडवी, आरक्षक अमित वर्मा एवं आरक्षक तुषार सलामे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि नशीली दवाओं के अवैध विक्रय, सेवन अथवा परिवहन की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *